बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला नजर आया। तापमान में अचानक आए बदलाव से ठंड का असर सुबह-शाम तक सीमित रहा, जिससे लोगों ठंड से राहत मिलने लगी। शनिवार की सुबह में हुए बूदा-बांदी से मौसम का मिजाज बदला गया था। रविवार सुबह में सात बजे के करीब धूप निकला जो पूरे दिन बरकरार रहा, जिससे जन जीवन सामान्य रहा। तापमान में बनी स्थिरता से ठंड का प्रभाव सामान्य नजर आया। दिन का न्यूनत तापमान 11 और अधितम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से धूप निकलने से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। अवकाश का दिन होने से कटेश्वर पार्क, आवास विकास कालोनी स्थित टीवी टावर पार्क में बच्चे खेलते नजर आए। वहीं घरों के सामने और छतों पर बैठकर लोग धूप सेंकते नजर आए। शहर के कंपनीबाग, मालवीय ...