शामली, जून 14 -- शुक्रवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत उस समय मिली, जब सवेरे से ही हवाऐं चलने लगी। हवाओं के चलने से पिछले तीन दिनों से बढ रहे तापमान में भी 4 डिग्री सैल्सियस की कमी आई है। वही बिजली कटौती से नागरिक परेशान है। लो वोल्टेज के कारण लोगों क पंखे तक नही चल पा रहे है। पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप इस कदर बढा रहा था कि तापमान 41 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था। जिस कारण आसमान से आग बरस रही थी और सडकों पर भीषण गर्मी का कर्फ्यू लग गया था, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। सवेरे से ही ठंडी हवाऐं शुरू हो गई थी, जो दिनभर करीब 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलती रही, जिससे गर्मी से राहत मिली। हवाओं के चलने का असर यह हुआ कि तापमान में भी 4 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सैल्...