हरिद्वार, नवम्बर 10 -- धर्मनगरी में पिछले एक सप्ताह से तापमान घटने से ठंड का अहसास बढ़ रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। बावजूद इसके सूखी ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट के कारण धर्मनगरी में ठंड बढ़ गई है। शाम के समय ठंड बढ़ने के बाद लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय भी लोग ठंड से परेशान है। दिन की तुलना में रात को धर्मनगरी में ठंड का अहसास बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.