प्रयागराज, अप्रैल 29 -- पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने से बारिश के आसार बढ़ गए हैं। हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से दो मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने व और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। तीन मई को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एक और दो मई को तेज हवाएं चलने व बादल गरजने की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों को तेज धूप से राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.