गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी के मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिन और रात, दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार के लिए गुरुग्राम में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत शहर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आंकड़ों के अनुसार, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को ठंड का असर थोड़ा बढ़ गया है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस (बुधवार से 1.2 डिग्री कम) दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस (बुधवार से 1.5 डिग्री कम) दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। हालांकि, सुबह 9 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद चली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.