सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। बीते दो दिनों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों को निराशा हाथ लगी। उमस के कारण घरों और दफ्तरों में पंखे और कूलर भी कम असरदार साबित हुए। सड़कों पर निकले लोग गर्म हवाओं और चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आए। शहरवासियों को राहत के लिए अब प्री-मानसूनी बारिश का इंतजार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.