पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। रविवार को मौसम में अधिक सर्दी नहीं रही। गुलाबी सर्दी के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आर्द्रता 88 से 75 रही। अनुमान है कि तापमान में सोमवार को गिरावट दर्ज की जाएगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...