बांका, मार्च 19 -- बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली के बाद अब चैत्र महीने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव के संकेत नजर आने लगे हैं। हाल के दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन अब इसमें कुछ समय के लिए राहत मिलने की संभावना है। बांका मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है। अगले दिन में कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बारिश की काफी संभावना है, जिस वजह से तापमान में भारी गिरावट आएगी। वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन बांका में मौसम शुष्क ही बना रहा। इस वजह से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.