जामताड़ा, दिसम्बर 28 -- तापमान में आई गिरावट पारा लुढ़क कर 10 डिग्री पर पहुंचा, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी जामताड़ा, प्रतिनिधि। नये साल का आगमन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। बीते एक सप्ताह से जिला में कड़ाके की ठंड पर रही है। तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट और पछुआ हवा के थपेरों ने ठंड बढ़ा दी है। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बदलते मौसम का असर जामताड़ा में भी देखने को मिल रहा है। ठंड के कारण लोग देर सुबह तक रजाई और कंबल में दुबके रहते हैं, वही शाम होते हीं सड़के सुनसान होने लगती है। रविवार को ठंड काफी बढ़ गई थी। दिन का तापमान भले हीं 20 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन ठंड का एहसास 15 डिग्री सेल्सियस जैसा रहा। ठंड बढ़ने के कारण लोग शाम ढलने के साथ हीं घर की ओर रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.