जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर।चार दिन से तापमान गिरने के बाद रविवार से फिर से बढ़ने लगा। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री से बढ़कर 13 डिग्री हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री से बढ़कर 34.6 डिग्री हो गया। 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री था। उसके बाद से चार दिन तक लगातार तापमान गिरता रहा और 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री था। रविवार सुबह से ही धूप तेज रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में करीब ढाई डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो-तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उसके बाद दो दिन में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ...