जमशेदपुर, जनवरी 21 -- शहर में मकर संक्रांति के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। दो-तीन दिन से तापमान में वृद्धि हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार कर गया था, जो मंगलवार को भी 30.5 डिग्री रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 11.9 डिग्री हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब 18 डिग्री का अंतर है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिन में ज्यादा गर्म कपड़े पहनने पर गर्मी लग रही है, वहीं सुबह और रात में तेज ठंड महसूस हो रही है। यानी दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बढ़ रहा है। इससे फसलों को भी नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि खेती को भी लेकर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के लिए सुझाव जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.