नोएडा, जुलाई 8 -- नोएडा। शहर के अधिकतम तापमान में मंगलवार को साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। उमस ने लोगों को बेहाल किया। नोएडा का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। एक दिन पहले के मुकाबले यह 3.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सोमवार के मुकाबले 3.3 डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में इक्का-दुक्का स्थानों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो सकता है। 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। छह दिनों में अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में...