बुलंदशहर, मार्च 7 -- गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छर डंक मारने लगे हैं। तापमान बढ़ते ही मच्छरों की तादात बढ़ती जा रही है। जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ने लगा है। वहीं मौसम बदलने से लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, मांसपेशियों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है और मच्छर के काटने से बीमारियां भी तेजी से फैलने लगती हैं। इससे लोग मलेरिया और डेंगू से पीड़ित होने लगते हैं। इसके अलावा भी इनके काटने से कई तरह के इंफेक्शन होते हैं। फरवरी महीने के आखिरी दिनों से मौसम में खासा बदलाव आया। मार्च महीने की शुरुआत से धूप तेज होने लगी है। अब सुबह और रात की सर्दी रह गई। तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.