बांदा, मई 10 -- बांदा। संवाददाता तापमान बढ़ते ही शुक्रवार तेज हवाओं के बीच गर्जन के साथ मेघ बरस पड़े। करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी ने बताया कि गुरुवार के मुकाबले न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक-एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में 4.3 एमएम बारिश गिरा। इससे उमस का सामना करना पड़ा। क्योंकि सुबह से तल्ख धूप निकली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...