शामली, मई 21 -- गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सैल्यिस की बढोतरी हुई है। इसकी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी और उमस ने लोगों को दिनभर परेशान किया। तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दोपहर के समय तो मानो आसमान से आग बरस रही है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं लोगों ने चैन नहीं लेने दे रही हैं। भीषण गर्मी में जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं औ गमछा, टोपी, छाता का सहारा ले रहे हैं। गत सोमवार की सुबह हल्के बादल छाए हुए थे और पूरब से आने वाली हवा चल रही थी, लेकिन मंगलवार को भीषण गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ गया था। मौसम का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तामपान 28 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान अब का सबसे अधिक तापमान था। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.