मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम में बदलाव होने से तापमान एक बार फिर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बुधवार को पूरे दिन तेज धूप के कारण सड़कों पर चलना लोगों के लिए दूभर हो गया था। उमस और गर्मी से लोग परेशान दिखे। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि मौसम में अभी परिवर्तन होने के आसार नहीं है। एक दो दिनो में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। 28 जुलाई तक तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.