सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार बढ़ रहे तापमान लोगों के लिए आफत बन गई है। गर्मी से लोगों की मुसीबतें इन दिनों काफी बढ़ी हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक वैज्ञानिक डॉ. रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि गुरूवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। सुबह से ही तेज धूप खिल गई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ धूप में गर्माहट भी बढ़ती गई। अगले पांच दिनों तक राहत नहीं : मौसम के मिजाज को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कई दिनों तक गर्मी का कहर और बढ़ेगा। दिन चढ़ने के साथ साथ गर्मी का कहर भी बढ़ता जाता है। शाम के करीब पांच बजे तक चिलचिलाती धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहता है। मौसम वैज्ञानिक ड...