कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ खेती और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि जिले में रविवार तक तेज गति से पछुआ हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और रात में ठंडक का अहसास बढ़ेगा। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी पछुआ हवा लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही है। 8 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने ठंड के असर को और बढ़ा दिया है। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.