चतरा, अप्रैल 26 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। अप्रैल माह में गर्मी का तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों को लू लग जा रहा है। गर्मी के कारण कई जगह पर नदिया एवं तालाब सूखने लगे हैं। चापानल का भी जलस्तर नीचे चला गया है। गर्मी के मारे लोग घर में पड़े रहते हैं। अति आवश्यक कार्य पर ही लोग घर के बाहर निकल रहे हैं। किसान भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण साग सब्जियां भी झुलस रहे है। पटवन का भी दिक्कत होने लगा है। विशेष कर पशुओं को भी चारा मिलने में अब दिक्कत आ रही है। अधिकांश लोग घर में ही बांधकर जानवरों को खिला रहे हैं। सुबह-शाम जानवरों को चरने के लिए खोला जाता है लेकिन गर्मी के कारण कोई भी चारा पशुओं को नहीं मिल पाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.