नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएड। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-1 निवासी तान्या ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में स्नोशूइंग (बर्फ पर दौड़ना) में दो रजत पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 15 मार्च तक इटली के तुरिन में किया गया। तान्या के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत सहित विभिन्न देशों से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें भारत से बालक और बालिका वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तान्या ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत पदक हासिल किए। शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 मीटर और 25 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तान्या नोएडा के सेक्टर-35 स्थित माता भगवती चड्डा निकेतन स्कूल में कोच रोहित से स्नो सोइंग के गुर सीख रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.