बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। गाधी गांव निवासी तान्या चौधरी लगातार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रही है। अब उन्होंने बेंगलुरु कर्नाटका में हैमर थ्रो में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। यहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। पिता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि 12 से 16 जनवरी तक बेंगलुरु में 85वीं ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का आयोजन किया गया। यहां तान्या ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए 65.60 मीटर हैमर थ्रो करके स्वर्ण पदक जीतकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले एक दिसंबर 2025 में जयपुर में खेलते हुए 64.29 मीटर हैमर थ्रो करके पदक जीता। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से खेलते हुए 62.62 हैमर थ्रो करके पदक जीता। वह अब तक चार ऑल इंडिया विश्वविद्यालय खेल चुकीं है, जिसमें तीन स्वर्ण पदक, एक सिल्वर पदक शामिल है। तीन बार खेलो इंडिया यूनिवर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.