कटिहार, फरवरी 25 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि आरपीएफ एवं रेल मजिस्ट्रेट की मिली भगत से अवैध वसूली का धंधा फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ज्यादती एवं उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई के नाम पर शोषण का आरोप पूर्व विधायक ने कहा कि यदि कोई यात्री किसी कारणवश प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट पहुंच जाता है तो नियमानुसार उससे जुर्माना वसूला जाना चाहिए। लेकिन आरोप है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा कई मामलों में जरूरत से ज्यादा कठोर कार्रवाई करते हुए यात्रियों को नॉन-बेलेबल धाराओं में केस दर्ज कर कटिहार भेज दिया जाता है, जहां कथित रूप से उनका शोषण किया जाता है और अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया...