भागलपुर, जुलाई 16 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मंगलवार दोपहर 12 बजे आधा घंटा के लिए तातारपुर से परबत्ती चौक तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण कई लोगों की ट्रेन भी छूट गयी। मुस्लिम स्कूल के पास स्थित रेलवे गेट के बंद होने के कारण भी अक्सर जाम लगता है। कई स्कूली बसों को भी लंबी प्रतीक्षा के बाद रास्ता मिल पाया। गोराडीह रोड में सड़क निर्माण के कारण भी सुबह आठ से दस बजे तक बाईपास में जाम लगा रहा। जीरोमाइल थाना की पुलिस ने काफी मुस्तैदी के बाद जाम हटा पायी। जाम के कारण सैकड़ों की संख्या में नाथनगर होकर सुल्तानगंज जाने वाले कांवरिया भी जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद 2 बजे खलीफा बाग चौक पर भी जाम लगा। सूजागंज डीएन सिंह रोड में भी भीषण जाम शाम 6 बजे के करीब लगा था। यातायात पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त कर जाम हटाने का काम ...