गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा। मझिआंव थाना अंतर्गत लोहरपुरवा गांव में रविवार सुबह ताड़ के पेड़ से गिरकर उसी गांव का रंजीत कुमार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रंजीत ताड़ के पेड़ पर ताड़ी एकत्रित करने के लिए लबनी बांधा था। रविवार सुबह वह लबनी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। उसी दौरान असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया। घटना में उसके चेहरे में गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...