बिहारशरीफ, दिसम्बर 9 -- सारे थाना क्षेत्र के फग्गु बिगहा गांव में हुआ हादसा अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के फग्गु बिगहा गांव में मंगलवार को ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गयी। मृतक सत्येन्द्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण यादव है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। मंगलवार को वह अचानक ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया। उतरने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी दो संतान भी है। सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...