हाजीपुर, मई 16 -- वैशाली। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर को ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिर गया। जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान सुभई गांव के वार्ड 10 निवासी दरोगा पासवान के 45 वर्षीय पुत्र अनिरूध पासवान के रुप में हुई है। वह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। वह पेड़ से नीचे गिरा और उसकी मौत घटनास्थल पर ही गयी। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच धर्मेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष रविंदर पाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गीता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.