भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। बीएयू का ध्यान सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए है। उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कवायद तेज की गई है। इसके तहत ताड़ के मूल्य सवंर्धित उत्पाद बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। जो ताड़ व्यवसाय से जुड़े पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा। इसके लिए बीएयू के कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने अपने वैज्ञानिकों और संबंधित विभाग को जरूरी निर्देश दिया है। कुलपति के निर्देश पर बीएयू के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा इस बारे में ताड़ किसानों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही बीएयू द्वारा इससे जुड़े प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। जो इस व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.