हाजीपुर, फरवरी 15 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा थाना क्षेत्र के भथाही गांव के वार्ड संख्या 5 में ताड़ी उतारने के दौरान एक व्यक्ति की ताड़ के पेड़ से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भथाहीं गांव निवासी स्व. कामेश्वर पासवान के 41 वर्षीय पुत्र राजनारायण पासवान के रूप में की गई है। इस संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की शाम ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था। चढ़ने के बाद पैर अनियंत्रित हो गया, जिससे वह पेड़ से गिर गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए जंदाहा अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंदाहा थाना दी। सूचना पर जंदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर...