हाजीपुर, मार्च 8 -- भगवानपुर। सं.सू. ताड़ी पर से प्रतिबंध हटना चाहिए। मैंने पहले भी मांग किया था। पासी समाज के लोगों का यह मौलिक अधिकार और जातीय पेशा है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस में भगवानपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा की ताड़ी पर प्रतिबंध से पासी समाज के लोगों की भूखमरी की स्थिति आ गई है। बाल-बच्चे की पढाई-लिखाई बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की मांग बिल्कुल सही है। श्री पारस एवं प्रिंस राज मधुबनी में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान युवा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार प्रशांत उर्फ सुनिल कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.