अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ चार जनवरी से होगा। इसके लेकर ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज बिष्ट ने बैठक ली। कहा कि प्रतियोगिता आठ जनवरी तक होगी। पहले दिन अंडर-14 व 19 के मुकाबले होंगे। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकेंद्र कुमार, किशन सिंह भंडारी, मयंक शर्मा, लक्ष्मण परगाई आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...