अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका में रामलीला समारोह जारी है। गुरुवार को दूसरे दिन ताड़िका वध सहित तमाम दृश्यों का मंचन हुआ। इससे पहले ऋषि मुनि जंगल में राक्षसों से सुरक्षा के लिए राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को भेजने की गुहार लगाते हैं। इसके बाद राम लक्ष्मण कई राक्षसों का वन में संहार करते हैं। बाद में ताड़िका का भगवान राम ने वध किया। ताड़िका की भूमिका नवीन बोरा ने निभाई। मेक अप मैन की भूमिका आनंद सिंह कुवार्बी, नरेश त्रिपाठी ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...