भागलपुर, फरवरी 24 -- ताड़र महाविद्यालय के पूर्व सचिव और कॉलेज में भू-दाता फणींद्र नारायण सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन कॉलेज परिवार में शोक छा गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शनिवार की रात अपने निज निवास दोगच्छी में अंतिम सांस ली। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कॉलेज कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा। प्राचार्य प्रो. विशेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में ही कॉलेज अपने अस्तित्व में आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...