रामपुर, सितम्बर 25 -- नगर में सनातन धर्म श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मंगलवार को तीसरी रात कलाकारों ने ताड़का वध का सजीव मंचन किया। कलाकारों के मंचन ने दर्शकों को उत्साहित किया तो जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे। इससे पहले एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने रामलीला में आरती में भाग लिया। मंगलवार की रात झांसी से आए कलाकरों ने दिखाया कि दशरथ की पुत्रयज्ञ के फलस्वरूप उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। गुरु वशिष्ठ ने उनका नामकरण किया। किशोरावस्था तक चारों भाई युद्धकला में निपुण हो गए। उधर, विश्वामित्र की संत मंडली को वन में राक्षसों की ओर से सताने की घटनाएं चरम पर थीं। जिस पर विश्वामित्र ने राम-लक्ष्मण को ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए मांगा। वन में दोनों भाइयों ने राक्षसी ताड़का समेत कई राक्षसों का संहार कर मुनियों को उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.