कानपुर, फरवरी 14 -- विकासिका साहित्यिक संस्था ने भारतीय सिनेमा की सर्वकालिक सदाबहार अभिनेत्री मधुबाला के 94 वें जन्मदिवस पर यूपीटीटीआई कानपुर के पूर्व निदेशक प्रोफेसर मुकेश कुमार सिंह की ताटक छन्द में लिखी पुस्तक मधुबाला का लोकार्पण शनिवार को वरिष्ठ अभिनेत्री ममता सक्सेना एवं राधेश्याम दीक्षित ने किया। प्रोफेसर मुकेश की इस पुस्तक के 240 छन्द में, प्रत्येक छन्द मधुबाला शब्द से ही समाप्त होता है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिनेत्री ममता सक्सेना ने कहा कि इसके पहले किसी अभिनेता या अभिनेत्री को साहित्य जगत में ऐसा सम्मान नहीं मिला है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रो गोपाल दीक्षित ने कहा कि मधुबाला जी के सम्पूर्ण जीवन को शब्द चित्रों के माध्यम से पुस्तक में देखा जा सकता है। साहित्य भूषण हरीलाल मिलन ने इसे अद्वितीय साहित्य कृति बताया। उनके अनुसार ये पुस्त...