आगरा, फरवरी 18 -- ताज महोत्सव के दौरान स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं। महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जनसुविधाओं को सुचारु रखने के लिए 150 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो महोत्सव के समापन तक मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए करीब 100 डस्टबिन लगाए गए हैं, ताकि आगंतुक कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। आमजन की सुविधा के लिए आधा दर्जन मोबाइल टॉयलेट और पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं। नगर निगम द्वारा महोत्सव स्थल पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर संदेशयुक्त बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूरे आयोजन के दौरान साफ-सफाई और व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.