वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 18 -- यूपी के आगरा में ताज महोत्सव के दौरान बेलनगंज स्थित यमुना आरती स्थल पर नगर निगम महाआरती का आयोजन करेगा। मंगलवार को इसके लिए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और अन्य अधिकारियों के साथ महाआरती की तैयारियों का निरीक्षण किया। बीते कुछ वर्षों से ताज महोत्सव के दौरान नगर निगम हरिद्वार और काशी की तर्ज पर महाआरती का आयोजन कराता है। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बताया कि एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर प्रत्येक शाम महाआरती होगी। इसका उद्देश्य यमुना के खोए हुए गौरव को पुनर्स्थापित करना और नदी को पुनर्जीवित करने के संकल्प के साथ जनता को यमुना से जोड़ना है। नगर निगम हर साल महाआरती को भव्य बनाने का प्रयास करता है। महापौर ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों, खासकर नई पीढ़ी को यमुना मैया के दर्शन और महत्व से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.