आगरा, मई 23 -- ताजमहल/तेजोमहालय में सावन के महीने में जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जुलाई नियत की है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने 23 जुलाई 2024 को वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से वाद दायर किया था। इसमें ताजमहल को तेजोमहालय मानते हुए जलाभिषेक करने की अनुमति देने की याचिका दायर की गई थी। 24 सितंबर 2024 को सैयद इब्राहिम हुसैन ने अधिवक्ता रहीसउद्दीन के माध्यम से पक्षकार बनने के लिए अर्जी प्रस्तुत की थी। वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.