आगरा, मई 10 -- ताजमहल का दीदार करन आए दो पर्यटकों की गर्मी के कारण तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया। गुजरात के अरवली जनपद से ताजमहल देखने आए पर्यटक 62 वर्षीय जसवंत सिंह मकवाना एवं 40 वर्षीय रुपाणी भरत कुमार स्मारक देखने के बाद पश्चिमी गेट से बाहर आते समय गर्मी के कारण बेहोश हो गए। थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने पश्चिमी पार्किंग पर्यटन सुविधा केंद्र से डॉ. रिंकू बघेल को बुलाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया। दोनों ही पर्यटकों के ब्लड प्रेशर की समस्या थी जिन्हें तत्काल उपचार मिल जाने के कारण आधा घंटे आराम करने के बाद ब्लड प्रेशर सामान्य होने पर सकुशल रवाना किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ,मुख्य आरक्षी नरेश कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, महिला आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.