आगरा, फरवरी 18 -- रेलवे ने गाड़ी सं. 12279/12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस को बीते वर्ष कोहरे के चलते एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नई दिल्ली से ग्वालियर स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया था। वर्तमान में मौसम की स्थिति को देखते हुए और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ताज एक्सप्रेस को मंगलवार से पुन: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक चलाना शुरू कर दिया है। जिन यात्रियों को ताज एक्सप्रेस से झांसी तक का सफर तय करना है, वह ट्रेन में यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...