लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग द्वारा राज्य में ताजे दूध, डेयरी उत्पादों, ताजी मछली और पोल्ट्री की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के लिए बुधवार को लखनऊ में महत्वपूर्ण संवाद सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसके आधार पर प्रदेश को पौष्टिक एवं प्रोटीनयुक्त उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए दूरदर्शी एवं टिकाऊ योजना पर विचार-विमर्श और ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद करेंगे। कल, 25 फरवरी 2026 बुधवार को गोमती नगर, लखनऊ स्थित होटल ताज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा आगामी 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित 'मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो' के लिए कर्टेन रेज़र भी जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य...