बेगुसराय, जुलाई 4 -- मंझौल, एक संवाददाता। थाना में गुरुवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार व संचालन सीओ चेरियाबरियारपुर नंदन कुमार ने किया। सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाहों से बचें तथा ताजिए की ऊंचाई कम रखें। थाना प्रभारी ने कहा कि ताजिया के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। हथियार में धार नहीं देना है। डीजे पर प्रतिबंध लागू रहेगा। अधिकारी द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मोहर्रम का पर्व मनाने का लोगों से अपील की गयी। पूर्व मुखिया कुमार अनिल लोगों ने बताया कि रविवार छह जुलाई को मोहर्रम का पर्व है। मौके पर एसआई महेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, अरुण सिंह, एवीबीपी नेता कन्हैया कुमार, अनुराग सिंह, संजय सिंह, ताजिया लाइसेंस धारी मो. सज्जाद, मो. कयूम, मो.मोकील, अनिल सहनी आदि...