नई दिल्ली, जनवरी 16 -- ताजमहल में बादशाह शाहजहां का सालाना उर्स शुरू हो गया है। पहले दिन हजारों सैलानियों ने शाहजहां और मुमताज की असली कब्र का दीदार किया। इस अवसर पर ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क होने के कारण करीब 60 हजार पर्यटक स्मारक देखने पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों और एएसआई अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। तीन दिनों तक इसी तरह ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। ताजमहल में तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। नि:शुल्क प्रवेश के चलते दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। ताज सुरक्षा पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए, लेकिन पर्यटकों की संख्या अधिक होने से उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- बुलडोजर से बनारस की पहचान मिटाने की कोशिश, मणिकर्णिका पर बरसीं प्रियंका गांध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.