आगरा, फरवरी 12 -- थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने बुधवार को विश्व धरोहर ताजमहल का दीदार किया। पांच दिवसीय भारत दौरे पर आईं राजकुमारी ताजमहल की अद्भुत खूबसूरती देखकर अभिभूत नजर आईं और उन्होंने 'वाह ताज' कहकर अपनी खुशी जाहिर की। आगरा पहुंचने पर उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके साथ 35 सदस्यीय शाही प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। बुधवार सुबह राजकुमारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल पहुंचीं। यहां उन्होंने स्मारक की पच्चीकारी, स्थापत्य कला और इतिहास के बारे में गाइड नितिन सिंह से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी के बारे में भी दिलचस्पी दिखाई और सवाल पूछे। ताजमहल की भव्यता और संगमरमर पर की गई बारीक नक्काशी ने उन्हें खासा प्रभावित किया। उन्होंने ताज के पीछे बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.