आगरा, मई 9 -- ताजमहल को स्लीपर सेल से हमले का खतरा बताया गया है। इसे लेकर सुरक्षा बल मोर्चा पर हैं। स्मारक में प्रवेश करने वाले हर सैलानी की सघन जांच की जा रही है। साथ ही भ्रमण के दौरान भी पर्यटकों पर नजर रखी जा रही है। यहां तक कि एएसआई के कर्मचारियों की भी जांच हो रही है। ताजमहल की प्रसिद्धि दुनियाभर में है। यहां किसी भी गतिविधि की पूरी दुनिया में चर्चा होती है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो तुरंत प्रसारित हो जाते हैं। यहां टिकट लेकर कोई भी पर्यटक प्रवेश कर सकता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि स्लीपर सेल सक्रिय किए जा सकते हैं। इन पर नजर रखना जरूरी है। इसी वजह से पर्यटकों की जांच के बाद भी उनकी गतिविधियों पर सुरक्षा बलों द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्मारक में लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है। कंट्रोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.