आगरा, अक्टूबर 1 -- पर्यटन पुलिस ने बुधवार को ताजमहल के बाहरी क्षेत्र से सात लपकों को पकड़ लिया। इन सभी का चालान कर दिया गया। सभी लपके ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया लपकों द्वारा पर्यटकों के साथ जबरदस्ती की जा रही थी। ये लपके ताजमहल के बाहरी क्षेत्र में गोरखधंधा कर रहे थे। पकड़े गए लपकों में प्रिंस निवासी 15/1 नगला महादेव थाना ताजगंज, अरुण निवासी गुम्मट थाना ताजगंज, मनीष राठौर निवासी गुम्मट थाना ताजगंज, जीतू निवासी क्वार्टर तुलसी चबूतरा वाल्मीकि बस्ती थाना ताजगंज, गुड्डू निवासी एमपीपुरा गुम्मट थाना ताजगंज, साबिर निवासी घुड़ियाई मंडी थाना ताजगंज और राशिद निवासी दलिहाई थाना ताजगंज शामिल थे। उन्होंने बताया इन सभी लपकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर न्यायालय भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.