लखनऊ, जुलाई 1 -- ताजमहल के येलो जोन के पास पश्चिमी गेट पार्किंग पर सोमवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग करने वाला कार में सवार था। घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने लगातार उसे ट्रेस किया और सात घंटे बाद आरोपित लखनऊ पहुंचा। यहां काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे टोल पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार से बैरियर तोड़ कर रिवाल्वर लहराते हुए भागा। इसके बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। लोकेशन के आधार पर मानकनगर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपित आजमगढ़ के महाराजगंज रामपुर निवासी पंकज कुमार सिंह है। वह एलआइसी एजेंट है। पुलिस ने पकंज के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन खोखा कारतूस बरामद किया है। अगरा में ताल महल के पश्चिम गेट पर फायरिंग की घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.