आगरा, जनवरी 8 -- ताजमहल की सुंदरता प्रतिवर्ष दुनिया भर के लाखों पर्यटकों को आगरा आकर्षित करती है, लेकिन अत्यधिक भीड़ कई बार बड़ी अव्यवस्था का कारण बन जाती है। विशेषकर टूरिस्ट सीजन और सप्ताहांत (वीकेंड) पर घंटों लंबी कतारों और धक्का-मुक्की के कारण पर्यटकों का अनुभव फीका पड़ जाता है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गणित मददगार हो सकता है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने एक विशेष गणितीय मॉडल विकसित किया है। मैथमेटिकल मॉडल ऑफ क्राउड कंट्रोल एट द ताजमहल के माध्यम से पर्यटकों के भ्रमण को सुगम बनाने की राह दिखाई गई है। डीन प्रो. लवकुश मिश्रा के अनुसार, यह शोध 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मल्टी डिसिप्लिनरी एंड साइंटिफिक इमर्जिंग' में प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने बताया कि ताजमहल में एक दिन में पर्यटकों की संख्या 70 हजार से एक लाख तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.