समस्तीपुर, जनवरी 30 -- ताजपुर, निसं। ताजपुर में हॉस्पिटल चौक रोज रोज के जाम एवं भीड़ के साथ साथ एक्सीडेंटल जोन बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब इस चौक पर हर रोज देर शाम या रात में दुर्घटना हो जाती है। लोगों की मानें तो चौराहे पर तेज रफ्तार गाड़ियों के टकराने से दुर्घटना होती है। लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम इस चौक पर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई थी। इसमें दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए थे। इसी तरह बुधवार की रात भी दो निजी वाहन आमने सामने टकरा गए थे। संयोगवश उसमें सवार लोग हताहत नहीं हुए। हल्की फुल्की चोटें आई। परंतु गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गश्ती पुलिस दोनों गाड़ियों को थाने ले गई। मालूम हो कि हॉस्पिटल चौक ताजपुर बाजार का अति व्यस्ततम चौराहा है। यहां से होकर पटना पूसा एवं ताजपुर समस्तीपुर की गाड़ियां गुजरती रहती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.