चंदौली, जनवरी 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के ताजपुर मोथा बस्ती के दर्जनों परिवार के लोग बीते दस वर्षो से अधिक समय से जर्जर मार्ग से होकर आने जाने को लेकर लाचार है। ग्रामीणों की ओर से धरना प्रदर्शन भी किया गया। बावजूद जिला प्रशासन या जनप्रनिधियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ताजपुर गांव की दो राजस्व मौजा हरिहरपुर और मोथा है। मोथा बस्ती में बीते दस वर्षो से ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित है। आरोप है कि सड़क खराब होने के कारण इस मार्ग पर प्रसव पीड़ित महिलाओं और मरीजों को ले जाने के लिये एम्बुलेंस तक नहीं आती है। ग्रामीणों को रिक्शा टाली से होकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में सड़क पर भारी जलभराव के कारण काफी समस्या होती है जबकि इसी मार्ग से गांव के बच्चे समीप के एक निजी स्कूल पर जान जोखिम में डालकर पठन प...