समस्तीपुर, जुलाई 28 -- ताजपुर। परदेस में कमा रहे ताजपुर के एक होनहार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर वार्ड दस अषाढ़ी गांव निवासी रविंद्र ठाकुर का ज्येष्ठ पुत्र रितेश कुमार (25) बताया गया है। जानकारी देते हुए गांव के परिजन दिनेश कुमार ठाकुर व अन्य ने बताया कि रितेश दिल्ली एनसीआर में रहकर एक कम्पनी में सेल्स मैन का काम करता था। एक हफ्ते पूर्व बाइक से ड्यूटी जाने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज चल रहा था। बीती रात वह जिंदगी की जंग हार गया। उसके असमय चले जाने से परिवार में कोहराम मचा है। लोग सदमे में हैं। टोले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों ने बताया कि रितेश बहुत ही अच्छा और होनहार लड़का था। अभी दो साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। बच्ची के ऊपर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.